{"_id":"5bd81da6bdec22694b42b6b3","slug":"three-youth-try-to-kidnap-minor-girl-at-karnaprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर रहे दो युवकों को भीड़ ने दबोचा, एक युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर रहे दो युवकों को भीड़ ने दबोचा, एक युवक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के कर्णप्रयाग ब्लॉक के सिमली कस्बे में नाबालिग किशोरी के अपहरण की कोशिश करते हुए दो युवकों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
घटना कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सिमली बाजार की है। जहां आज सुबह करीब 9 बजे 17 वर्षीय किशोरी स्कूल जा रही थी। वहां पहले से ही घात लगाए तीन युवक हथियार के दम पर किशोरी को जबरन घसीटकर देहरादून नंबर की गाड़ी में बैठाने लगे तो किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर एक युवक ने किशोरी के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
यह देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले युवकों के खिलाफ थाना कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन