{"_id":"6438eb847b39d691070cb33a","slug":"three-year-record-of-vehicle-sales-broken-in-dehradun-43-percent-increase-in-sales-of-four-wheelers-2023-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: राजधानी में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: राजधानी में टूटा वाहनों की बिक्री का तीन साल का रिकॉर्ड, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा
Fri, 14 Apr 2023 11:38 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:38 AM IST
सार
कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजधानी दून में वाहनों की बिक्री ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक इजाफा व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में दर्ज किया गया है। जबकि, कारों की बिक्री में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी गत वित्तीय वर्ष के मुकाबले 52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में उद्योग-धंधे चौपट हो गए थे। वाहनों की ब्रिकी में भी तेजी से गिरावट आई। कोरोनाकाल के बाद हालात सुधरे तो वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। पिछले तीन साल के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि गुजरे वित्तीय वर्ष में वाहनों की बिक्री से जिले ने बड़ा मुनाफा कमाया है। उत्तराखंड में पयर्टन को बढ़ावा मिलने से दून में व्यावसायिक वाहनों की खरीद में तेजी आई है। वहीं, कारों का शौक बढ़ने से दून में यह आंकड़ा डेढ़ गुना तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
| वर्ष | व्यावसायिक वाहन | कार | दोपहिया | अन्य - योग |
| 2020-21 | 2562 | 1355 | 31212 | 36 - 47369 |
| 2021-22 | 2629 | 16310 | 35957 | 51 - 54947 |
| 2022-23 | 5146 | 19277 | 47231 | 131 - 71785 |
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: रोडवेज बस दुर्घटना में मृत्यु पर अब दो नहीं सात लाख मिलेगा मुआवजा, पढ़ें ये जरूरी फैसले
विज्ञापन
वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे परिवहन विभाग को प्राप्त होने वाले टैक्स में भी इजाफा हुआ है। हर प्रकार के वाहनों की ब्रिकी में वृद्धि देखी जा रही है। - सुनील शर्मा, आरटीओ, देहरादून संभाग