फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three women have filed a complaint at Selakui police

Dehradun News: बच्चों का ब्रेनवॉश करने के आरोप में शिक्षिका के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 23 Jul 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three women have filed a complaint at Selakui police
सेलाकुई पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन




प्राइवेट स्कूल में धर्मांतरण के लिए बच्चों का ब्रेनवॉश करने के आरोप में तीन महिलाओं ने सेलाकुई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



सेलाकुई थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी शीला जाना, आराधना कश्यप और रीना ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका उनके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। आरोप है कि वह उनके बच्चों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म विशेष को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही पैसे देने का लालच भी देती है। शिक्षिका ने उनके बच्चों को धर्म विशेष से जुड़ीं किताबें भी दी हैं। मोहन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस मामले को लेकर महिलाओं ने शिक्षिका के घर जाकर जमकर हंगामा काटा था। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाकर शांत कराया था।
विज्ञापन


उधर, बजरंग दल के जिला सह संयोजक शेखर बंसल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या पर धर्मांतरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां हिंदू धर्म से जुड़े लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेंटरों की जांच कर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed