फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three smugglers arrested with 233 boxes of English liquor brought from Chandigarh

Dehradun News: चंडीगढ़ से लाई गई 233 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे

Sun, 20 Jul 2025 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 233 boxes of English liquor brought from Chandigarh
Iएसटीएफ और विकासनगर व सहसपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I202 पेटी पिकअप से और 31 पेटी शराब हरबर्टपुर स्थित गोदाम से हुई बरामदI
Iएसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को कुल्हाल क्षेत्र से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इनमें 202 अंग्रेजी शराब की पेटियां पिकअप से और 31 पेटियां सहसपुर स्थित गोदाम से जब्त की गई हैं। सहसपुर में जिस गोदाम में शराब रखी गई थी उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह शराब वर्तमान में चल रहे पंचायत चुनावों में बांटने के लिए लाई गई थी। तस्करों में दो हरियाणा और एक सहसपुर क्षेत्र का रहने वाला है।I
Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि पंचायत चुनावों को देखते हुए शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीमें लगातार काम कर रहीं हैं। इसी बीच शनिवार को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ ने विकासनगर व सहसपुर पुलिस के साथ मिलकर कुल्हाल बैरियर पर जांच शुरू की। इस दौरान एक हरियाणा नंबर की पिकअप गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें चंडीगढ़ मार्का की अंग्रेजी शराब की 202 पेटियों को लादा गया था। गाड़ी के साथ आए हरियाणा के भिवानी जिले के मंडाना गांव निवासी रोहतास और करनाल जिले के बड़गांव निवासी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया।I
विज्ञापन

Iदोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हरबर्टपुर इलाके में विजयपाल के घर गोदाम बनाया हुआ है। इसी गोदाम में रखने के लिए इस शराब को ले जा रहे थे। वहां से यह शराब विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से बेची जाती है। संयुक्त टीम सहसपुर के गांव फतेहपुर निवासी विजयपाल के घर पहुंची तो वहां एक बड़े कमरे में शराब की 31 पेटियां रखी हुई थीं। इस तरह कुल 233 पेटियों को जब्त किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की गई है, जिसमें कई और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। एसएसपी ने बताया कि पूरे प्रदेश में एसटीएफ को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इस तरह के चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iहरियाणा के राकेश के लिए काम करते थे आरोपीI
Iपूछताछ के दौरान आरोपी रोहतास और आनंद ने बताया कि वह हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर 45 निवासी राकेश के लिए काम करते हैं। वह शराब की आपूर्ति करने पर उन्हें रुपये देता है। उसने इन्हें शराब की पेटियों को हरबर्टपुर के फतेहपुर में विजयपाल नाम के व्यक्ति के पास छोड़ने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि राकेश भी अपनी कार से उनके लोडर के आगे चल रहा था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed