फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three smugglers arrested in encounter between smugglers and forest department team in Pantnagar

Uttarakhand: तस्करों और वन विभाग की टीम में मुठभेड़, एक तस्कर को लगी गोली; लकड़ी, गाड़ी और तमंचा बरामद

Sun, 26 May 2024 04:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 May 2024 04:19 PM IST
सार

उत्तराखंड के पंतनगर में तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान वन विभाग की टीम ने मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही वन विभाग ने वन तस्करों के कब्जे से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद की है।

विज्ञापन
Three smugglers arrested in encounter between smugglers and forest department team in Pantnagar
लकड़ी तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में रविवार सुबह लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक वन तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवाबी फायरिंग में तस्करों ने वन विभाग के ऊपर भी फायरिंग की, जिसमें वनकर्मी बाल-बाल बच गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही वन विभाग ने वन तस्करों के कब्जे से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में बेशकीमती लकड़ी बरामद की है। वन विभाग के जवाबी कार्रवाई में लखविंदर सिंह लक्कू नाम के तस्कर को गोलियां लगी है। मौके पर वन विभाग की टीम ने मौके पर एक 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल वन विभाग ने सभी तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


Income Tax Raid: रुद्रपुर में चार दिन से छापे का सामना कर रहे कारोबारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना आज सुबह की है जब वन विभाग को सूचना मिली कि लालकुआं के पास कुछ वन तस्कर लकड़ी काटकर एक वाहन को ले जा रहे हैं। इसके बाद वन विभाग और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वन तस्करों ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर वन विभाग की जवाबी फायरिंग में कुख्यात वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर के पैर में गोली लगी है, जिसको गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है। इसके अलावा घटना में शामिल  दो अन्य तस्करों को भी वन विभाग ने मौके पर गिरफ्तार किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेश कीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद के साथ ही मौके पर एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि घायल लखविंदर सिंह कुख्यात लकड़ी तस्कर है। 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी को गोली मार हत्या कर दी थी, जिस मामले में वह जेल में बंद था और इन दिनों जेल से छूट कर आया हुआ है। उन्होंने बताया की वन तस्करों की फायरिंग में वन विभाग के कर्मचारी बाल बाल बच है पूरे मामले में तस्करों के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि वन विभाग द्वारा मिली तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed