फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur Income Tax Raid health of timber businessman deteriorated admitted to the hospital

Income Tax Raid: रुद्रपुर में 78 घंटे चली आयकर टीम की कार्रवाई, कारोबारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sun, 26 May 2024 05:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 May 2024 05:28 PM IST
सार

गुरुवार को आयकर विभाग लखनऊ की टीमों ने रुद्रपुर के तीन लकड़ी कारोबारियों के यहां छापा मारा था। जिसके बाद से टीम की कार्रवाई रविवार दोपहर तक जारी रही।

विज्ञापन
Rudrapur Income Tax Raid health of timber businessman deteriorated admitted to the hospital
छापे के बाद लौटती आयकर विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों में चली आयकर विभाग की छापे की कार्रवाई 78 घंटे के बाद खत्म हुई।   वहीं, छापे का सामना कर रहे कारोबारी रोनिक नारंग की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रोनिक का ब्लड प्रेशर बढ़ा है।

विज्ञापन


इधर, टीम को कारोबारी के घर से 3.30 लाख रुपये, ज्वैलरी व दुकान से 580 रुपये की रकम मिली है। इसके बाद टीम व्यापारी के बेटे रोनिक का मोबाइल, लैपटॉप की हार्डडिस्क लेकर लौट गई। जिसके बाद शहर के व्यापारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


Udham Singh Nagar News: हर विधानसभा की 14-14 टेबल पर होगी मतों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन

Rudrapur Income Tax Raid health of timber businessman deteriorated admitted to the hospital

ये था मामला

बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे आयकर विभाग लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर पीएस पंचपाल, आयकर अधिकारी मुकेश कुमार व दीपक कुमार की मौजूदगी में टीम की ओर से छापा मारा गया था। चार दिन में टीम ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइंस स्थित आवास, उनके बेटे रोनिक नारंग और उनके साझेदार सौरभ गाबा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई कार्यालय व एलाइंस कालोनी में सौरभ के आवास पर छापा मारा था। टीमों ने गुलशन के साथ ही उनके घर पर मौजूद पारिवारिक सदस्यों से विनायक प्लाई और विनायक ट्रांसपोर्ट कारोबार, बैंक खातों, संपत्ति के साथ ही लेन देन की जानकारी ली थी।

रविवार को टीम के लौटने के बाद फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने सामान्य प्रक्रिया के तहत पेपर देखे। आयकर विभाग की टीम जो सोचकर आई थी वो कुछ नहीं मिला। घर से 3.30 लाख रुपये, पूरे नारंग परिवार के पास से करीब 31 लाख रुपये की ज्वैलरी और दुकान से सिर्फ 580 रुपये मिले। लॉकर के सामान व डॉक्यूमेंट चेक किए। इस पर टीम ने अधिवक्ता को गवाह बनाते हुए बरामद नगदी व जेबरात की सूची बनाई और हस्ताक्षर कराने के बाद नगदी व जेबरात वापस दे गए। जबकि रोनिक का मोबाइल और लैपटॉप की हार्डडिस्ट जांच के लिए ले गए। जो कल वापस मिल जाएंगे। गुलशन नारंग ने आयकर विभाग के छापे के पीछे साजिश व किसी की शरारत होना बताया। इधर मॉडल कॉलोनी स्थित विनायक प्लाई और एलाइंस कॉलोनी में सौरभ गाबा के घर से भी टीम कार्यवाई के बाद लौट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed