फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three peoples killed in road accident

दो सड़क हादसों में युवती सहित तीन की मौत, सात घायल 

Sat, 08 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 08 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three peoples killed in road accident

गौलापार में तेज रफ्तार बाइक और इनोवा कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो जिंदगी बच सकती थी, वहीं टांडा जंगल में कैंटर और कार की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को भोटियापड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इनमें कार चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। चंपावत जिले के टनकपुर के रहने वाले चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर हल्द्वानी घूमने आए थे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब दो बजे दानी बंगर मोड़ के पास तेज रफ्तार की वजह से एक बाइक (यूके 03 ए 8903) पर सवार चालक नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक सामने से आ रही इनोवा कार (यूपी 32 एचएच 1371) से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आगे निकल चुके दूसरी बाइक सवार दोस्त घायल दोस्तों के पास पहुंचते समय बाइक रपटने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने 108 सेवा की मदद से घायलों को एसटीएच भेजा। अस्पताल में टनकपुर निवासी पंकज सिंह (22) और धीरज सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये हुए घायल

Three peoples killed in road accident

दो अन्य बाइक सवार मनीमन (20) और विपिन (21) मामूली रूप से घायल थे, इलाज कराने के बाद घर चले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं थाना प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि कार को जब्त कर चौकी में रखा है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग लखनऊ से नैनीताल की ओर जा रहे थे। 

इधर, एक अन्य हादसे में रुद्रपुर स्थित अशोका लीलैंड के मैन्यूफैक्चरिंग विभाग में कार्यरत पांच कर्मचारी कार (यूके 06 एजी 5020) से हल्द्वानी घूमने के लिए आ रहे थे। इनके अलावा कार में रामपुर रोड स्थित एक वाहन एजेंसी में कार्यरत पूनम मौनी (26) भी सवार थी, जो आगे बैठी थी। टांडा जंगल में एस मोड़ से आगे कार सामने से आ रहे कैंटर (यूपी 22 टी 2591) से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को एसटीएच भिजवाया।

डॉक्टरों ने ओखलकांडा की मूल निवासी पूनम मौनी को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि पूनम नवाबी रोड में अपने परिवार के साथ रहती थी। घायलों में पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी भूपेश पंत (27), मल्ली बमौरी निवासी नरेंद्र मेहरा (26), इंदौर (मध्यप्रदेश) का मूल निवासी चालक गौरव चतुर्वेदी (30), अल्मोड़ा निवासी भूपेंद्र (25), आवास विकास रुद्रपुर निवासी सुमित अग्रवाल (30) को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed