'सेक्स पॉवर' के चक्कर में 3 युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जोशीमठ ब्लॉक के सुदूर बुग्यालों में कीड़ा-जड़ी ढूंढने गए क्षेत्र के तीन युवाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
जोशीमठ तहसील प्रशासन को भी कलगोठ गांव के ऊपरी क्षेत्रों के बुग्यालों में तीन युवाओं की मौत होने की सूचना मिली है। लेकिन किसी भी ग्रामीण ने अभी तक इस संबंध में तहसील में कोई लिखित सूचना नहीं दी है।
उपजिलाधिकारी जोशीमठ अनूप कुमार नौटियाल ने बताया कि मरने वाले व्यक्तियों की संख्या और कारणों का पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार को मामले को ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं।
जड़ी के फेर में हर साल जाती हैं कई जानें
गौरतलब है कि पहाड़ों पर बुग्यालों में बड़ी संख्या में लोग कीड़ाजड़ी ढूढ़ने जाते हैं। मंहगी बिकने के कारण इसे निकालने के लिए लोग खतरनाक क्षेत्रों में जाते हैं जिससे कई लोगों की फिसलकर गिरने से मौत हो जाती है।
इसके अतिरिक्त कीड़ाजड़ी को खोजने को लेकर अक्सर विभिन्न गुटों में खूनी संघर्ष की खबरें भी आती रहती हैं। इन संघर्षों के चलते भी प्रत्येक वर्ष कई जाने जाती हैं।