{"_id":"375cedaf4682f81453407b630c28513b","slug":"three-people-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Sun, 27 Apr 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी क्षेत्र में खाड़ी-गजा मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें, चुनावी चुनौती: सांसद के गांव में लगा ताला
घायल महिला को श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सीएमआई देहरादून रेफर किया गया है। ये लोग रिश्तेदारी से अपने घर मांणदा (गजा) लौट रहे थे। हादसे की सूचना से मांणदा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
खाई में पलटी कार
रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे एक कार खाड़ी से गजा की ओर जा रही थी। गजा से चार किमी पहले अदवाणी के समीप कार बेकाबू होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
पढ़ें, ‘आप’ प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा ने जेल में शुरू किया अनशन
हादसे में कार चला रहे बलवीर सिंह खाती (62), उनकी पत्नी चैता देवी (57), भाई की पत्नी सोना देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे बलवीर सिंह की बेटी राधा देवी (33) घायल हो गई है।
घायल देहरादून रेफर
स्थानीय लोग 108 की मदद से घायल को उपचार के लिए श्रीदेव सुमन चिकित्सालय लाए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीएमआई देहरादून रेफर कर दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।