फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three more projects will established in dehradun after Ajabpur Rob

अजबपुर रेलवे ओवरब्रिज के बाद तीन महीने में जमीन पर उतरेंगे दो और बड़े प्रोजेक्ट 

Tue, 05 Mar 2019 07:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Mar 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Three more projects will established in dehradun after Ajabpur Rob

तय समय के हिसाब से सोमवार को अजबपुर रेलवे ओवरब्रिज जनता के लिए खोल दिया गया। अब लोक निर्माण विभाग ने ऐसी दो और परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगले तीन महीनों में इन परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। ये परियोजनाएं  हैं हरिद्वार जिले में डौसनी और चुड़ियाला में बन रहे आरओबी। इन परियोजनाओं को मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य तय गया है। इसके साथ ही आईएसबीटी पर बन रहा एक और फ्लाईओवर भी शुरू होगा। 
विज्ञापन


डौसीन आरओबी की लागत 29.02 करोड़ रुपये और चुडियाला में बन रहे आरओबी की लागत 27.11 करोड़ रुपये है। हालांकि काशीपुर में बनाए जा रहे दो आरओबी भी इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर काशीपुर के निकल चार लेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शामिल है। इस परियोजना पर 56.76 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। काशीपुर में ही एनएच 121 पर चार लेन आरओबी का निर्माण होना है, जिस पर 76.52 करोड़ की लागत आएगी। लेकिन अभी ये कार्य शुरुआती चरण में हैं। 

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में भी दिखेगी तेजी

शीत ऋतु की विदाई के साथ ही केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में भी तेजी दिखेगी। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में शामिल पुनर्निर्माण योजना के कई कार्य लोनिवि को सौंपे गए हैं। विभाग केदारनाथ धाम के जोन दो में पहुंच मार्ग तैयार कर रहा है, जिस पर 20.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा 4.76 करोड़ लागत से केदारपुरी से गरुड़ चट्टी तक मार्ग निर्माण, एमआई 26 हैलीपैड से केदारनाथ धाम तक 50 फीट चौड़ाई में मार्ग सुधार कार्य होगा, जिस पर 2.31 करोड़ खर्च होंगे। रामबाड़ा से केदारनाथ तक 13.86 करोड़ लागत से नया वैकल्पिक पैदल मार्ग का कार्य भी चल रहा है।

हरिद्वार जिले के चुड़ियाला और डौसनी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण इस वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाएगा, लेकिन काशीपुर में आरओबी के निर्माण में अभी समय लगेगा। सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास हो रहा है। 
- हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed