फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three mini stadium and Gymnasium will be built in Garhwal Lok Sabha MP Anil Baluni proposal Uttarakhand News

Uttarakhand: गढ़वाल लोस में खुलेंगे तीन मिनी स्टेडियम और बनेंगे जिम्नेजियम, सांसद बलूनी के प्रस्ताव पर सहमति

Sat, 19 Oct 2024 05:17 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Oct 2024 05:17 PM IST
सार

सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। कहा, गढ़वाल के युवा खेलों में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन खेलों की उचित व्यवस्था, वातावरण एवं इसके लिए उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

विज्ञापन
Three mini stadium and Gymnasium will be built in Garhwal Lok Sabha MP Anil Baluni proposal Uttarakhand News
गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी केंद्रीय मंत्री से मिले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में तीन स्थानों में मिनी स्टेडियम बनाने को अपनी सहमति दे दी है। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के कॉलेजों में केंद्र सरकार की सहायता से जिम्नेजियम भी खोले जाएंगे।

विज्ञापन

बलूनी ने शुक्रवार को मनसुख मंडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। कहा, गढ़वाल के युवा खेलों में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन खेलों की उचित व्यवस्था, वातावरण एवं इसके लिए उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

विज्ञापन

बलूनी ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने तीन मिनी स्टेडियम बनाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जिम्नेजियम भी खोलने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: अपहरण की सूचना देकर होटल में मौज करने पहुंच गया प्रॉपर्टी डीलर, इस वजह से रची फंसाने की कहानी

कहा, इन मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल के युवाओं को देहरादून या दूर किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल लोस के सभी जिलों के युवाओं को खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने में काफी मदद मिल सकेगी। कई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed