{"_id":"6701801486fd22f123036078","slug":"three-matches-were-played-on-saturday-in-the-third-dehradun-news-c-5-1-drn1030-518482-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मृणाल की दमदार बल्लेबाजी के दम पर जीती फूड वॉरियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मृणाल की दमदार बल्लेबाजी के दम पर जीती फूड वॉरियर्स
विज्ञापन
Iडिपार्टमेंट प्रीमियर लीग में खेले गए तीन मुकाबलेI
डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहले मुकाबला रॉयल रेंजर्स और फूड वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें मृणाल रावत की दमदार बल्लेबाजी की दम पर फूड वॉरियर्स ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
फूड वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल रेंजर्स ने हिमांशु थापा के 27, धर्मेंद्र पटवाल के 24 और सागर कुमार के 21 रन की बदौलत नौ विकेट के नुकसान पर निर्धारित 18 ओवरों 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फूड वॉरियर्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए मृणाल रावत ने शानदार 49 गेंदों के दम पर 78 रनों की शानदार पारी खेली और दो विकेट भी लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच एजुकेशन सुपर जायंट्स और एमडीडीए के बीच खेला गया। एमडीडीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में एजुकेशन सुपर जायंट्स की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी और 24 रनों से मैच हार गई। तीसरा मैच सिडकुल राईजिंग स्टार और टैक्स फिलिकर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टैक्स फिलिकर्स की टीम 86 रनों पर सिमट गई। जबकि सिडकुल राइजिंग स्टार की टीम ने 7.4 ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर आसानी से मैच जीत लिया। इस दौरान राजेंद्र चौहान, लोकेश नौटियाल, अनिल काला, दीपक जोशी, अनिल नेगी, सतेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।