{"_id":"571a47eb4f1c1ba06e8b53a2","slug":"three-link-officer-appointed-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश से बाहर जा रहे तीन अफसरों के लिए लिंक अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश से बाहर जा रहे तीन अफसरों के लिए लिंक अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
चुनाव प्रेक्षक बनकर 29 अप्रैल को तमिलनाडु जा रहे सचिव शैलेश बगोली के सभी विभागों को उनकी वापसी तक प्रमुख सचिव मनीषा पंवार व सचिव अमित नेगी देखेंगे। कार्मिक विभाग ने इसके लिए मनीषा पंवार व अमित नेगी को बगोली का लिंक अफसर नामित कर दिया है।
विज्ञापन
सूचना विभाग का दायित्व मनीषा पंवार के पास रहेगा और संस्कृति, खेल, युवा कल्याण, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज, पर्यटन, प्रोटोकॉल, धर्मस्व, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद व निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के दायित्वों के निर्वहन सचिव अमित सिंह नेगी करेंगे। बगोली की वापसी 16 मई को होगी।
विज्ञापन
ये अफसर जा रहे बाहर
सचिव दीपक गैरोला भी 25 अप्रैल से नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे है। उनकी वापसी 07 मई तक होगी। उनके विभागों के लिंक अफसर भी नियुक्त हो गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, बायोटेक्नलॉजी विभागों का काम प्रमुख सचिव मनीषा पंवार को दिया है। जबकि मानवाधिकार आयोग के सचिव की जिम्मेदारी प्रभारी सचिव अरविन्द सिंह हयांकी के पास रहेगी।
विज्ञापन
अपर सचिव चंद्रेश यादव भी तमिलनाडु में चुनाव प्रेक्षक बनकर जा रहे है, इसलिए उनके सभी विभाग 29 अप्रैल से 16 मई तक अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान के पास रहेंगे।
निर्वाचन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, अपर आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आई0टी) अपर आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (आपूर्ति शाखा) चन्द्रेश कुमार यादव की दिनांक 29 अप्रैल, 2016 से 16 मई, 2016 तक तमिलनाडु सामान्य निर्वाचन में प्रेक्षक नियुक्ति अवधि में अपर सचिव रणबीर सिंह चौहान को लिंक अधिकारी नामित किया गया है।