उत्तराखंड: प्रेमिका के साथ तीन दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, बीच सड़क पर तड़पता छोड़ फरार हुए वहशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के भेल के सेक्टर नंबर-दो में एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला मित्र के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप के आरोपी तीनों दोस्तों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मूल रूप से बिजनौर की देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें दो वर्ष से हरिद्वार में रह रही हैं।
इनमें से सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत एक युवती की पड़ोस के रहने वाले शादीशुदा व्यापारी से दोस्ती हो गई। तीन महीने से चल रही दोस्ती के चलते मंगलवार को व्यापारी ने महिला मित्र को अपने साथ घूमने ले जाने की पेशकश रखी।
तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोप है कि महिला मित्र को लेकर व्यापारी सीधे भेल सेक्टर दो में रहने वाले अपने दोस्त के कमरे पर पहुंचा। जहां पहले से ही दोनों दोस्त मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने जबरन उसके साथ रेप किया और फिर उसे भगत सिंह चौक के पास छोड़कर चले गए।
आरोप है कि धमकी भी दी गई कि उसने यदि इस बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। देर रात अपनी बहन के साथ कोतवाली रानीपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी भेल कारखाने में ठेकेदारी करने वाले दोनों आरोपी निवासी धीरवाली के खिलाफ गैंगरेप समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।