पेड़ से भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में मांडूवाला के पास सोमवार देर रात एक जानवर को बचाने के प्रयास में कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना सोमवार देर रात की है। तीनों मृतक मूल रूप से तिब्बत के रहने वाले थे और वर्तमान में मांडूवाला में रह रहे थे।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला की तिब्बतन सोसायटी निवासी डोरजी नमजाल (28), जिगमे नमजाल (47) और कोनजोक (30) सोमवार रात को दून में एक पार्टी में भाग लेने के बाद देर रात पौने बारह बजे के करीब यह तीनों होंडा सीआरवी में सवार होकर वापस गांव जा रहे थे।
डूंगा-मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार पर दौड़ रही कार का एक जानवर के सामने आ जाने से संतुलन बिगड गया। नतीजा यह हुआ कि असंतुलित हुई कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी।
बिना पोस्टमार्टम परिजनों ले गए शव
आसपास के लोगों ने तीनों युवकों को कार से निकालकर 108 के जरिए प्रेमनगर अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शवों को लेकर मांडूवाला पहुंच गए।
पुलिस मंगलवार पूर्वाह्रन में शवों का पंचनामा करने के लिए गांव गई तो परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। बाद में जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कर शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
प्रेमनगर एसओ रवि सैनी ने बताया कि तीनों मृतक मूल रुप से तिब्बत के रहने वाले थे। कार तेज रफ्तार पर थी। अचानक जानवर के सामने आने से हादसा होने की जानकारी मिली है।
हादसे से कालोनी में मातम
मांडूवाला की तिब्बतन सोसायटी पर मातम छाया है। एक साथ हुई तीन जवान मौतों ने हर किसी को हिला दिया है। हादसे के बाद से ही कालोनी के लोग शवों को लेकर बैठे रहें। तीसरे पहर अश्रुपूरक नेत्रों के बीच उनकी अंतिम क्रिया हुई।