फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three dumpers and one tractor trolley seized in illegal mining

Dehradun News: अवैध खनन में तीन डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राॅली सीज

Tue, 26 Sep 2023 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three dumpers and one tractor trolley seized in illegal mining
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने बीती रविवार की रात्रि को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन सामग्री से भरे चार वाहनों को सीज किया गया। जुर्माने के लिए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पुलिस की सख्ती के बावजूद अवैध खनन करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मौका पाते ही नदी का रुख कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी और उपनिरीक्षक चंद्रशेखर नौटियाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कुल्हाल और विकासनगर क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन से लदे तीन डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राॅली पकड़ी गई। सभी वाहनों की सीज कर दिया। सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि सभी थाना चौकी प्रभारियों को अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कुल्हाल बाॅर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed