{"_id":"69f6011d5992a366d80c0911","slug":"three-district-cooperative-banks-and-50-new-branches-to-open-in-the-state-dehradun-news-c-5-hld1006-961118-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश में खुलेंगे तीन जिला सहकारी बैंक और 50 नई शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश में खुलेंगे तीन जिला सहकारी बैंक और 50 नई शाखाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सहकारी बैंकों के लिए आरबीआई को प्रस्ताव भेजने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग में तीन नए जिला सहकारी बैंक खुलेंगे। वहीं, 50 नई बैंक शाखाएं खुलेंगी। इन बैंकों की स्थापना के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सहकारिता क्षेत्र के व्यापक विस्तार और संरचनात्मक सुधारों पर निर्णय लिए गए। डॉ. रावत ने दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने मौजूदा शाखाओं के विस्तार और सेवा गुणवत्ता में सुधार के भी निर्देश दिए। मंत्री ने जिला सहकारी बैंकों के पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को व्यावसायिक लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। एक अन्य निर्णय के तहत, सहकारी समिति इफको टोकियो की ओर से कर्मचारियों का बीमा कराया जाएगा। इससे सहकारिता क्षेत्र के कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के कंप्यूटरीकरण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एमपी त्रिपाठी, रमेंद्री मंद्रवाल, उप निबंधक गढ़वाल सुरेंद्र पाल, उप निबंधक कुमाऊं हरीश खंडूड़ी, जिला सहायक निबंधक देहरादून बीएस मनराल, सचिव महाप्रबंधक देहरादून सीके. कमल, जिला सहायक निबंधक नैनीताल दान सिंह नपलच्याल आदि मौजूद रहे
-- -- -- -- --
वार्षिक तबादला प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। सहकारिता मंत्री ने कार्मिकों की समय पर पदोन्नति और वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह कदम कर्मचारियों की कार्यकुशलता और संतुष्टि बढ़ाने में सहायक होगा। केंद्र सरकार की सहकारिता योजनाओं को प्रदेश में लागू करने पर भी चर्चा हुई।