फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three colleges director arrested for 15 crore rupees Scholarship scam 

एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ की छात्रवृत्ति डकारने वाला शिक्षण संस्थानों का डायरेक्टर गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Three colleges director arrested for 15 crore rupees Scholarship scam 

शिक्षण संस्थानों में छात्रों के फर्जी दाखिले दर्शाकर 15 करोड़ की छात्रवृत्ति डकारने वाले डायरेक्टर ओम त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के धनौरी, हरिद्वार में तीन शिक्षण संस्थान हैं। आरोप है कि तीनों संस्थानों में छात्रवृत्ति का पैसा हड़पा गया है। छात्रवृत्ति घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध मंजुनाथ टीसी ने बताया कि ओम त्यागी के खिलाफ एक दिसंबर 2018 को सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के अमृत लॉ कॉलेज और अमृत कॉलेज ऑफ एजूकेशन के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली गई।
विज्ञापन


पता चला कि इन कॉलेजों को 2012-13, 2013-14 और 2014-15 के दौरान कुल 6 करोड़ 32 लाख 48 हजार 990 रुपये बतौर छात्रवृत्ति जारी किए गए। इसके बाद उत्तराखंड तकनीकी विवि देहरादून से पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सूची मांगी और उनका भौतिक सत्यापन कराया गया। पता चला कि इन छात्राओं ने शिक्षण संस्थानों में न तो कभी शिक्षा गृहण की और न ही परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के अमृत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज धनौरी के संबंध में भी जांच की गई। इस कॉलेज के अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्र-छात्राओं को कुल 8 करोड़ 53 लाख 36 हजार 50 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में जारी किए गए।

इसकी जांच में पता चला कि जिन बच्चों के नाम से छात्रवृत्ति जारी की गई है उनमें से ज्यादातर का नाम, पिता का नाम व पता समान है। जांच में पता चला कि एक ही सत्र में कुछ छात्र-छात्राएं दो कोर्स भी कर रहे थे, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

इस तरह जांच में पता चला कि आरोपी ओम त्यागी ने लगभग 15 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से लिए हैं। इस मामले में रविवार को ओम त्यागी को अमृत लॉ कॉलेज धनौरी हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि ओम त्यागी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed