{"_id":"58d913524f1c1b467763dfdc","slug":"three-bullet-bikes-seized-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली की आवाज निकालकर लोगों को डराने वाली तीन बुलेट सीज, छुड़ाने को फोन करते रहे सफेदपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली की आवाज निकालकर लोगों को डराने वाली तीन बुलेट सीज, छुड़ाने को फोन करते रहे सफेदपोश
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Tue, 28 Mar 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
गोली की आवाज निकालकर सड़क पर लोगों को डराने वाले तीन बुलेट बाइक को पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया है। तीनों बाइकें सफेदपोशों के बेटों की बताई जा रही है। बाइकों को छुड़ाने के लिए सफेदपोश अधिकारियों को फोन करते रहे।
विज्ञापन
शहर में भीड़भाड़ वाले इलाके में बुलेट बाइक से गोली जैसी आवाज निकालकर लोगों में अफरा तफरी मचाने वाले बुलेट बाइक सवारों की पुलिस पिछले काफी दिनों से तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने तीन बुलेट को चिह्नित भी कर लिया था। अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
रविवार को देर शाम को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गोली की आवाज निकालने वाली तीन बुलेट को रंगेहाथ घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों बाइकों को कोतवाली रुड़की में लाकर सीज कर दिया। तीनों बाइकों को छुड़वाने के लिए सफेदपोशों ने पुलिस अधिकारियों को काफी फोन किए। लेकिन पुलिस ने एक की भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
ओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि तीनों बुलेट बाइक को सीज कर दिया गया है। दोनों कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी बुलेट बाइक सवार गोली की आवाज बुलेट बाइक से निकालता है तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उसकी बाइक को तुरंत सीज कर दिया जाए।