{"_id":"64fcd03e452aecee190db874","slug":"three-arrested-including-servant-who-stole-from-income-tax-officers-house-dehradun-news-c-5-drn1037-241144-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: नौकर ने साथियों के साथ मिलकर आयकर अधिकारी के घर में किया हाथ साफ, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: नौकर ने साथियों के साथ मिलकर आयकर अधिकारी के घर में किया हाथ साफ, तीनों गिरफ्तार
Sun, 10 Sep 2023 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:43 PM IST
सार
एक दिन पहले छह सितंबर की रात में वह अचानक गायब हो गया। घर से तमाम सोने चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयकर अधिकारी के घर चोरी करने वाले नौकर और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो को नेपाल बॉर्डर से एसएसबी की मदद से और एक को दिल्ली में स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। सभी के पास से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया कि सात सितंबर को शालिनी बंसल निवासी ईसी रोड ने थाने में शिकायत की थी। उनके घर पर नेपाल निवासी प्रताप कुमार खड़का काम करता था। एक दिन पहले छह सितंबर की रात में वह अचानक गायब हो गया। घर से तमाम सोने चांदी के जेवरात और नकदी भी गायब थी। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पता चला कि दो संदिग्ध लोगों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गौरीफंटा, लखीमपुर खिरी में पकड़ा है। इनके पास चांदी के जेवरात और नकदी है।
विज्ञापन
Rishikesh-Badrinath Highway: सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई स्कूटी, दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम को गौरीफंटा के लिए रवाना किया गया। वहां से प्रताप कुमार खड़का निवासी जयपृथ्वी नगर नेपाल और उसी के गांव के रहने वाले रोहित रोक्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनके पास से चांदी के जेवरात और 76 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इसके साथ ही चौकी प्रभारी आराघर देवेश खुगशाल की टीम ने सुरेश कुमार निवासी बझंग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 64 ग्राम की सोने की छड़ और चांदी की अंगूठी बरामद हुई। सुरेश वहां दिल्ली तक एक कार में गया था। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।