फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Three arrested including couple in smack smuggling

देहरादून: स्मैक की तस्करी में दंपती सहित तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 10:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 27 Jun 2021 10:55 AM IST
सार

सीओ दफ्तर में खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी बीडी उनियाल ने बताया कि तस्करों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें गठित की थीं।

विज्ञापन
Dehradun News: Three arrested including couple in smack smuggling
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून में सहसपुर पुलिस और एसओजी ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 313 ग्राम हेरोइन के साथ दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत हजारों में आंकी जा रही है। दंपती शातिर किस्म के तस्कर हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी बीडी उनियाल ने बताया कि तस्करों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस ने दो अलग-अलग टीमें गठित की थीं। एक टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन में सवार दंपती और एक अन्य को पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक मिली। जिस पर तीनों को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान फुरकान निवासी तिमली थाना सहसपुर, उसकी पत्नी मेहनाज और सत्तार निवासी टोका पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी फुरकान ने बताया कि वह बरेली यूपी से स्मैक सस्ते दामों में लाता है। किसी को शक न हो इसलिए इस कार्य में उसने अपनी पत्नी का सहारा लिया। सह अभियुक्त सत्तार को पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ इस काम में रख लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी, सिपाही आशीष राठी, मनोज कपिल, सुमित कुमार, त्रेपन सिंह, अमित, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मैक में के साथ तस्कर पकड़ा
देहरादून में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान डालनवाला कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को डालनवाला पुलिस परेड ग्राउंड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध को रोका गया, वह पुलिस को देखकर पीछे की तरफ भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 55 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। आरोपी करन भंडारी निवासी ग्राम दुलेपूरी जिला नैनीताल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed