{"_id":"64d549030802cbfeb707f9d7","slug":"three-arrested-including-a-reward-of-ten-thousand-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-2917-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दस हजार का इनामी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दस हजार का इनामी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बीती 14 जुलाई को हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर हुए पथराव मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सहसपुर थाने में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि समुदाय विशेष के लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मुख्य आरोपी राशिद पहलवान के नेतृत्व में कांवड़ियों पर पत्थर एवं लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उपद्रवियों को चिह्नित करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थी।
सीसीटीवी कैमरा, घटना के दौरान के वीडियो फुटेज एवं मोबाइल लोकेशन आदि के आधार पर प्रमुख आरोपी राशिद पहलवान सहित छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज चुकी है। प्रकरण में शामिल इनामी समीर उर्फ समर निवासी शंकरपुर गुर्जर बस्ती रामपुर, शाहनवाज निवासी नरेला दिल्ली, सावेज निवासी बेहट जिला सहारनपुर यूपी को रामपुर से गिरफ्तार किया गया। अब तक नौ लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। चिह्नित 31 उपद्रवियों में से पांच इनामी हैं।
विज्ञापन
नौ आरोपियों ने उच्च न्यायालय उत्तराखंड से अंतरिम जमानत ली हुई है। शेष 13 आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए शीघ्र उन पर इनाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया मुख्य आरोपी राशिद पहलवान की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। वर्तमान में क्षेत्र में पूर्ण शांति व्यवस्था कायम है।
कहा कि स्थानीय पुलिस सोशल मीडिया की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। आम जनमानस से अपील की जा रही है कि अफवाह पर ध्यान न दें। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भाष्कर शाह, थानाध्यक्ष गिरीश नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार उपस्थित थे।