{"_id":"6aff0ba84b6162db1c086c8b","slug":"three-accused-acquitted-after-18-years-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138684-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन आरोपी 18 साल बाद बरी, 25 लाख की ठगी का मामला साबित नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन आरोपी 18 साल बाद बरी, 25 लाख की ठगी का मामला साबित नहीं हुआ
Thu, 19 Nov 2026 08:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
- जमीन के सौदे में विक्रय पत्र न कराने का आरोप, गवाहों के बयानों में मिला विरोधाभास
- मुख्य आरोपी साजिद की मौत, फरीकन के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर कार्यवाही समाप्त
टैग..अदालत से
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। थाना सहसपुर क्षेत्र के गांव छरबा रेडापुर निवासी शमशाद, शौकत और मुस्तफा को न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बृहस्पतिवार को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष 2008 के धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी के आरोप साबित नहीं कर सका।
वादी मोहम्मद जैद रफी अंसारी ने वर्ष 2008 में थाना सहसपुर में शिकायत दी थी। उनके अनुसार, 27 सितंबर 2007 को छरबा रेडापुर में जमीन का सौदा तीन लाख रुपये प्रति बीघा तय हुआ। उन्होंने अग्रिम राशि दी, लेकिन तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई गई। आरोप था कि एक मई 2008 को विकासनगर तहसील में रजिस्ट्री टाइप होने के बाद वादी ने 25 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री फाड़कर जला दी, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने संबंधी धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया था।
कोर्ट ने पाया कि प्रत्यक्षदर्शी गवाह परवेज ने जिरह में तीनों आरोपियों की मौजूदगी से इनकार किया। वादी और विवेचक ने भी माना कि सौदा केवल साजिद, जाबिर और फरीकन से हुआ था। स्टांप विक्रेता रजनी अरोड़ा के बयान से भी स्टांप खरीद का आरोप संदिग्ध हुआ। मूल तहरीर में तीनों की कोई विशेष भूमिका नहीं थी। मुख्य आरोपी साजिद की मौत हो चुकी है, जबकि फरीकन के खिलाफ कार्यवाही हाईकोर्ट के आदेश पर पहले ही समाप्त हो चुकी थी।