फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Threatens To bomb blast on har ki pauri call on CM Trivendra singh rawat mobile

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र को मोबाइल पर मिली हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप

Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Nov 2019 09:57 AM IST
सार

  • प्रोटोकॉल अधिकारी के पास था सीएम का मोबाइल फोन, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • हरकी पैड़ी की सुरक्षा बढ़ाई गई, हरिद्वार कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा
  • सीआईयू धमकी देने वाले की धरपकड़ की कोशिश में जुटी
     

विज्ञापन
Threatens To bomb blast on har ki pauri call on CM Trivendra singh rawat mobile
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी मोबाइल फोन पर रविवार को हरकी पैड़ी को बम से उड़ा देने की धमकी दे दी गई। जिस वक्त यह कॉल आई, उस वक्त मोबाइल फोन सीएम के प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत के पास था।

विज्ञापन


उनकी ओर से इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। उधर, सीएम के फोन पर धमकी की कॉल आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। हरकी पैड़ी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, सीआईयू धमकी देने वाले की धरपकड़ की कोशिश में जुट गई है। 
विज्ञापन


वाकया शनिवार शाम का बताया जा रहा है। सीएम के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल उनके प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत ने रिसीव की। दूसरी तरफ से बात कर रहे शख्स ने हरकी पैड़ी को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी देते ही बगैर और कुछ कहे फोन काट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस संबंध में तुरंत देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी को जानकारी दी। सीएम के मोबाइल फोन पर आई इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देहरादून पुलिस की ओर से हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से संपर्क साधा गया।

देर शाम इस संबंध में प्रोटोकॉल अधिकारी की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज करा दिया गया। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि  सीआईयू की टीम जानकारी जुटा रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉयड से चेकिंग
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। हरकी पैड़ी पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड से चेकिंग कराई जा रही है। सिविल पुलिस और एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed