फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thousands of worker work out

उत्तराखंड में 32 हजार कर्मचारी नहीं करेंगे काम

Fri, 23 May 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 May 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
thousands of worker work out

उत्तराखंड में जनता जनार्दन की मुसीबत तय है। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी शुक्रवार से दो दिन के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश के 44 विभागों के 32 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी गई तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद दो दिन का कार्य बहिष्कार फिर होगा।

इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल की ठान ली है। साफ है कि आचार संहिता के बाद कामों में तेजी आने का इंतजार कर रहे लोगों को इस कदम से साफ झटका लगेगा।
विज्ञापन


उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी दफ्तर में दस्तखत करने के बाद सुबह 11 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे। यहां सभा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को लेकर बैठक की

thousands of worker work out

एसोसिएशन की कार्य समिति की बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में हुई बैठक में भी वक्ताओं ने मांगों पर आवाज उठाई।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष टीएस पुंडीर, प्रांतीय महामंत्री सुनीलदत्त कोठारी, जेपी सकलानी, आरपी जुयाल, पूर्णानंद नौटियाल, मनोहर कुमार मिश्र, परमानंद चमोली आदि रहे।

सरकार की तरफ से कोई कोशिश नहीं
कर्मचारियों को पहले भी सरकार की तरफ से इन मांगों पर आश्वासन मिले हैं।

लेकिन अबकी उनके कार्य बहिष्कार पर जाने के ऐलान के बावजूद सरकार की तरफ से उन्हें मनाने की कोई कोशिश नहीं की गई।

इस पर बात पर सभी पदाधिकारी उखड़े नजर आए। उनका कहना था कि प्रदर्शन को कार्य का आधार मानने का दावा करने वाली सरकार कर्मचारियों को मांगों पर उपेक्षित महसूस करा रही है।

इन विभागों में कार्य बहिष्कार

thousands of worker work out

कलेक्ट्रेट, तहसील, सिंचाई, वन विभाग, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, ग्राम्य विकास, वेतन विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम, शिक्षा, अर्थ एवं सांख्यिकी समेत 44 विभाग।

इनमें कार्य बहिष्कार नहीं

नगर निगम, एमडीडीए, वन निगम, जल निगम, जलसंस्थान, गढ़वाल मंडल विकास निगम समेत अन्य कारपोरेशन।

यह हैं प्रमुख मांगें

- कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी का वेतनमान संशोधित किया जाना।
- एक कार्यालय में 10 मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के मानक को शिथिल करते हुए सभी कार्यालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित किए जाएं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पदनाम उपनिदेशक (प्रशासन किया जाए)।

- मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के शिथिलीकरण का अधिकार शासन के स्थान पर विभागाध्यक्ष को दिया जाए।
- नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक, खंड विकास अधिकारी, सहायक सेवा योजन अधिकारी, उप शिक्षाधिकारी आदि पदों पर पदोन्नति के लिए 50 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया जाए।

- केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को यातायात भत्ता दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed