फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber crime STF arrested young man and girl who provided more than 500 SIM cards to cyber thugs in abroad

Dehradun: एसटीएफ ने युवक और युवती को किया गिरफ्तार, विदेशों में बैठे साइबर ठगों को मुहैया करा रहे सिमकार्ड

Sat, 11 Nov 2023 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 03:48 PM IST
सार

यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब कराने में कमाई का झांसा देकर ठगी करने वाले अधिकतर विदेशी नागरिक हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने साइबर थाने को शिकायत की थी। बताया था कि उन्हें किसी का मैसेज आया और उसने ऑनलाइन कमाई का झांसा दिया था।

विज्ञापन
Cyber crime STF arrested young man and girl who provided more than 500 SIM cards to cyber thugs in abroad
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशों में बैठे साइबर ठगों को 500 से ज्यादा सिमकार्ड मुहैया कराने वाले युवक और युवती को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। युवती भूटान की रहने वाली है, जबकि युवक युवक तिब्बत मूल का है। वह संदिग्ध रूप से चीन का रहने वाला भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इनके पास से 82 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सभी सिम कार्ड उन्होंने फर्जी दस्तावेज पर हासिल किए थे। इन्हें विदेशों में ऊंचे दामों पर भेज देते थे। इस मामले को एसटीएफ उत्तराखंड का सबसे बड़ी साइबर ठगी का मामला भी मान रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब कराने में कमाई का झांसा देकर ठगी करने वाले अधिकतर विदेशी नागरिक हैं। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने साइबर थाने को शिकायत की थी। बताया था कि उन्हें किसी का मैसेज आया और उसने ऑनलाइन कमाई का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले छोटे टास्क दिए और फिर बड़े टास्क में बड़ी कमाई करने का झांसा देकर 22 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खातों की डिटेल जुटाते हुए एक युवक और युवती तक पहुंच गई। पुलिस ने दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से ललिता थापा निवासी मकान ब्लॉक तीन, मजनू का टीला अरुणानगर दिल्ली और तेनजिंग चोफेल को गिरफ्तार कर लिया।
 

दोनों ने हजारों सिम फर्जी आईडी पर जारी कराए
ललिता भूटान की रहने वाली है। जबकि, तेनजिंग चोफेल तिब्बत का नागरिक है। दोनों ने भारत से ही पढ़ाई की और बाद में बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद दोनों साइबर ठगों के साथ काम करने लगे। इन दोनों ने हजारों सिम फर्जी आईडी पर जारी कराए और इन्हें विदेशों में भेजने लगे।

इन सिम कार्ड से साइबर ठग व्हाट्सएप चलाते हैं। इसके माध्यम से भारतीय लोगों को मैसेज कर कमाई का झांसा देते हैं। पूछताछ में बताया कि इन दोनों ने 500 से ज्यादा सिम कार्ड सिंगापुर, हांगकांग, चीन आदि देशों में भेजे हैं। जानकारी मिली है कि इन्होंने भी बहुत से लोगों को ठगा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मसूरी में नौ होटलों को बंद करने के आदेश, 20 को थमाए नोटिस, दो पर 60 लाख का जुर्माना

सैकड़ों करोड़ की हो सकती है ठगी
अभी मामला 22 लाख रुपये की ठगी का है। लेकिन, 500 नंबर की जांच की जाती है तो यह ठगी करोड़ों रुपये तक हो सकती है। है तो यह ठगी करोड़ों रुपये तक हो सकती है। साइबर थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही विवरण निकलने के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed