{"_id":"b95f3547f5b3ca671d31411db2e5c1f6","slug":"this-time-srdotsv-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव में लोक नृत्यों का जादू बिखेरेंगे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव में लोक नृत्यों का जादू बिखेरेंगे कलाकार
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 09 Oct 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को भजन और लोक नृत्यों पर आधारित शरदोत्सव कार्यक्रम तीर्थनगरी में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
आयोजकों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल के लिए तीर्थनगरी का दौरा किया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र
इलाहाबाद के उत्तराखंड राज्य सह प्रभारी मदन मोहन मणी ने बताया कि शरदोत्सव कार्यक्रम इस बार तीर्थनगरी में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और व्यवस्था के लिए देहरादून जिला प्रशासन सहयोग करेगा। बताया कि प्रस्तावित दो
दिवसीय भजन और लोकनृत्य कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल की तलाश की जा रही है।
तीर्थनगरी में भरत मंदिर इंटर कालेज का खेल मैदान और ढालवाला में श्री देव सुमन पार्क का दौरा किया है। राज्य सह प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण
बिहार का झिझिया नृत्य, मध्य प्रदेश का गणगौंण, हरियाणा का बम रसिया, राजस्थान का तेरह ताली, उत्तराखंड का घसियारी नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे। लोक कलाकार नत्थीलाल नौटियाल ने बताया कि तीर्थनगरी में शरदोत्सव कार्यक्रम गौरव की बात है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रांतों की संस्कृति से तीर्थनगरी के लोग रूबरू होंगे।
विज्ञापन