{"_id":"9f43d4062c4134a7195ebe90003bfe48","slug":"this-is-the-main-reason-of-bjp-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो ये है चार राज्यों में भाजपा की जीत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो ये है चार राज्यों में भाजपा की जीत की वजह
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 26 Dec 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक नंदप्रयाग महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड सरकार को अक्षम बताते हुए बर्खास्त किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
15 फरवरी को होगा अधिवेशन
भट्ट ने चार राज्यों में मिली जीत का श्रेय मोदी के बूथ प्रबंधन को देते हुए उसे उत्तराखंड में प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की बात कही। 15 फरवरी को गढ़वाल लोकसभा के सभी बूथ कमेटी सदस्यों का अधिवेशन श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का अपने मंत्रियों पर कोई लगाम नहीं है, जिससे राज्य में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक नंद प्रयाग महेंद्र भट्ट ने सरकारी सेवाओं में आयु सीमा 40 से 30 किए जाने को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।
विज्ञापन
मजबूती से पक्ष नहीं रख पा रही सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट में वकीलों की फौज खड़ी की है, लेकिन इसके बावजूद सरकार कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रही है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शंखनाद रैली के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, जिला महामंत्री अनूप बहुगुणा, राकेश ध्यानी, भारत भूषण कुकरेती, कुशलानाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन