फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   this friday is very special

हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए खास है यह शुक्रवार

Fri, 25 Jul 2014 09:15 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 25 Jul 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
this friday is very special

इस बार का शुक्रवार हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास है। शुक्रवार को जहां एक तरफ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा वहीं मस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा होगी।

विज्ञापन


इस शुक्रवार को शिवरात्रि है। इसी के साथ पिछले 15 दिनों से चल रही कांवड़ यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। शिवरात्रि के पर्व को लेकर हिन्दुओं में बेहद उत्साह है इसके लिए मंदिरों में खास तैयारियां की जा रही है। मंदिरों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं रमजान का यह आखिरी शुक्रवार है। इसके बाद ईद आएगी। इसलिए यह शुक्रवार मुस्लिम समुदाय के लिए भी बेहद खास है। मस्जिदों में बड़ी संख्या में अलविदा जुमे की नमाज करने अदा करने के लिए रोजेदारों की आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को देखते हुए मस्जिदों में खास तैयारियां हो रही हैं। हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग शुक्रवार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

पुलिस की भी है विशेष तैयारी

this friday is very special

इस विशेष शुक्रवार के लिए पुलिस भी विशेष तैयारी कर रही है। इस दिन मंदिरों और मस्जिदों में भारी भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में कोई गड़बड़ी कर माहौल खराब न कर दे। इस बात को देखते हुए पुलिस भी चौकन्नी है।

पुलिस की विशेष नजर सिविल लाइंस क्षेत्र में रहेगी। यहां पर प्राचीन शिवमंदिर है। जिसमें जलाभिषेक करने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आती है।

वहीं सिविल लाइंस बाजार में मस्जिद भी है। अलविदा जुमे पर बड़ी संख्या में नमाज अदा करने के लिए रोजेदार यहां आएंगे। शिवरात्रि और अलविदा जुमे पर व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन विशेष इंतजाम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed