{"_id":"748f6a1d65f137d3649d4e18e1400541","slug":"third-phase-of-panchayat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः तीसरे चरण में 70% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः तीसरे चरण में 70% मतदान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jun 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तीसरे चरण में करीब 70 प्रतिशत मतदान रहने का अनुमान है। पहले दो चरण की तरह ही तीसरे चरण में भी गरमी का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग को डोभ श्रीकोट जिला पंचायत क्षेत्र में फिर से मतदान कराना होगा। यहां मतदान के लिए छह सिंबल के मतपत्र की जगह पांच सिंबल का मतपत्र पहुंच गया।
विज्ञापन
शाम तीन बजे के मतदाता पोलिंग बूथ पर जुटने शुरू हुए। तीन बजे तक करीब 56 प्रतिशत मतदान हो गया था।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन के मुताबिक डोभ श्रीकोट जिला पंचायत क्षेत्र में मतदान अब 25 जून को होगा।
आयुक्त के मुताबिक इस चरण में भी मतदान करीब 70 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार पंचायत चुनाव में करीब 70 फीसदी मत पड़ने की संभावना है। पहले और दूसरे चरण में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में 2548 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, 134 जिला पंचायत सदस्य, 1034 क्षेत्र पंचायत और 16721 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। मतदान तीस विकास खंड मे हुआ। आयोग की ओर से मतदान शांतिपूर्वक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। आयुक्त के मुताबिक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।
इसके साथ ही आयोग ने मतगणना की तैयारी भी शुरू कर दी है। मतगणना 27 को 89 विकासखंडों में होगी।
पंचायत के तीनों चरणों को मिलाकर कुल 7633 ग्राम प्रधान, 3054 सदस्य क्षेत्र पंचायत, 389 सदस्य जिला पंचायत एवं 34395 सदस्य ग्राम पंचायत के लिए मतदान हुआ। इसके बाद क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों का निर्वाचन होगा। इस बार मतपरिणाम आयोग की ओर से ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था भी की जा रही है।