{"_id":"3f3f37912be1b84a3c7b4b91b7a5b904","slug":"third-kedar-tungnath-temple-closed-to-thursday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद होंगे तृतीय केदार के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद होंगे तृतीय केदार के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 30 Oct 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट गुरूवार को शुभ लग्नानुसार सुबह आठ बजे शीतकाल में छह माह के लिए बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
दो दिन के रात्रि प्रवास के बाद बाबा भोले की डोली शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी। जहां शीतकाल के दौरान तुंगनाथ मंदिर में भोले बाबा की पूजा संपन्न होगी।
पंचकेदारों में सबसे ऊपर
तुंगनाथ मंदिर पंचकेदारों में सबसे अधिक ऊंचाई (सम्रुद तल 12,070 फीट) पर स्थित है। बावजूद इसके शिव के इस धाम तक पहुंचना सबसे सुगम है। यहां मोटर मार्ग से मात्र तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
परंपरानुसार, विजयदशमी के पर्व पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि निकाली गई थी। इसके अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तुला लग्न में मंदिर के कपाट बंद होंगे। इस दिन बाबा की डोली रात्रि विश्राम के लिए चोपता पहुंचेगी।
विज्ञापन
एक नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी डोली
शनिवार को बाबा तुंगनाथ की डोली चोपता से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए भनकुन (बनियाकुंड)पहुंचेगी। एक नंवबर को बाबा की डोली भक्तों के साथ शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल मक्कूमठ स्थित तुंगनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी।