{"_id":"78a5ac93d8d812b6161e1ddc7f6d6abc","slug":"third-kedar-tungnath-kapat-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के लिए खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के लिए खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Updated Sat, 09 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकेदारों में से एक तृतीय केदार श्रीतुंगनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब छह माह तक भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। कपाट खुलने पर ढाई सौ से अधिक शिव भक्त मंदिर परिसर में मौजूद थे।
विज्ञापन
गूंजा धाम
शुक्रवार को शुभ लग्न में पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे विधि-विधान के साथ तृतीय केदार श्रीतुंगनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इस दौरान भोले के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को फूलों का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व प्रात: सवा आठ बजे अंतिम पड़ाव चोपता में भगवान श्रीतुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली की सभी प्रकार की पूजाएं संपन्न हुई।
विज्ञापन
सुबह निकली डोली
प्रात: 9 बजे डोली ने धाम के लिए प्रस्थान किया। बुग्यालों के रास्ते से होते हुए तीन किमी की खड़ी चढाई तय कर डोली प्रात: 11 बजे भगवान तुंगनाथ मंदिर परिसर में पहुंची। डोली की अगवानी मठापति व पुजारी सहित भक्तों ने की।
इस मौके पर धाम में प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, देवानंद गैरोला, चंद्रबल्लभ मैठाणी, सतीश मैठाणी, सुरेशानंद सेमवाल, बुद्धिबल्लभ सेमवाल, शिव सिंह रावत आदि मौजूद थे।