फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Things are very bad during the tenure of the BJP government: Nathan

भाजपा सरकार के कार्यकाल में हालात बेहद खराब : नैथानी

Tue, 18 Feb 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Things are very bad during the tenure of the BJP government: Nathan
विकासनगर पहुंचने पर देव याचना यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
कांग्रेस की उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा सोमवार को विकासनगर पहुंची। यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य बाजार में गाजे-बाजे के साथ पहुंची यात्रा की अगुवानी यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने की।
विज्ञापन

तिलक भवन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हालात बेहद खराब हो गए हैं। कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान के मूल सिद्धांतों से छेड़छाड़ कर भाईचारे और अखंडता को खतरे में डालने का काम किया है। कांग्रेस देश को बचाने के लिए खड़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि त्रिवेंद्र सरकार राज्य की जमीन बेचने का काम कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भू संशोधन अधिनियम-2019 है। इस कानून के पारित होने के बाद दूसरे राज्यों में रहने वाला व्यक्ति भी राज्य में जमीन खरीद सकता है, जो राज्य के लिए काले कानून के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 52 प्राचीन मंदिरों को श्राइन बोर्ड में डालने का विरोध करती है। उन्होंने गैरसैंण में भूमि क्रय-विक्रय भू संशोधन कानून का विरोध भी किया। यात्रा सुद्धोवाला, झाझरा, सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर होते हुए विकासनगर पहुंची। इससे पूर्व यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। विकासनगर में कार्यक्रम के बाद यात्रा कालसी, साहिया, चकराता, त्यूनी होते हुए हनोल के लिए प्रस्थान कर गई। हनोल में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार को यात्रा उत्तरकाशी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व महामंत्री संजय जैन, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, रेेशमा अंसारी, कुसुम कौशल, रेखा रमोला, अभिमन्यु ठाकुर, संदीप भटनागर, विकास शर्मा, सादिर अहम, मनोज चौधरी, भुवन चंद्र पंत, अकबर, सुबोध कुमार वर्मा, गोवर्धन प्रसाद डोभाल, हरिओम कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed