फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves stole jewelery and cash worth lakhs of rupees by

Dehradun News: शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर लाखों की चोरी

Sun, 10 Mar 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth lakhs of rupees by
Iमुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे थे चोर, नकदी व गहने ले गएI
विज्ञापन




शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध दिखाई देने की बात कही जा रही है। पुलिस ने चोरी का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि चोरी को लेकर विश्वनाथ एन्क्लेव सहस्रधारा रोड निवासी रजनीश कुमार ने शिकायत की है। रजनीश मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून के कार्यालय में कानून संबंधी मामलों को देखते हैं। वह अपने परिवार के साथ गत एक मार्च को नैनीताल उच्च न्यायालय गए थे। जाते वक्त उन्होंने मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया था। वहां से पांच मार्च को वापस लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर देखा तो वहां पर सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन




उन्होंने अलमारी व बेड आदि चेक किए। वहां से एक सोने का हार, एक मांग टीका, दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की हसली, चार पाजेब, चार इयररिंग, एक कान की झुमकी, एक बाली और 22000 रुपये नकद चोरी हो गए थे। उस वक्त ही उन्होंने डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed