{"_id":"65f5ff0e92941bc56e0ed878","slug":"thieves-stole-cash-and-jewelery-worth-lakhs-of-rupees-from-dehradun-news-c-5-1-drn1032-372716-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
I-राजपुर क्षेत्र के आफिसर्स एन्क्लेव की घटना, पिता का इलाज कराने दिल्ली गए हैं अधिकारीI
पिता का इलाज कराने दिल्ली गए लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। अधिकारी के ताऊ के बेटे की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
घटना जाखन स्थित ऑफिसर्स एन्क्लेव की है। यहां पर लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव गर्ग का घर है। उनके ताऊ के बेटे अनिरुद्ध गर्ग ने बताया कि लेफ्टिनेंट गौरव गर्ग के पिता का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उन्होंने गत 14 मार्च को फोन किया कि उनके घर में चोरी हो गई है।
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि गर्ग के घर से चोरों ने एक से डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 15 तोले सोना चोरी कर लिया है। चोर यहां पर ताला तोड़कर घुसे थे। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं।