फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves chase the police, reached the post themselves, still no suspicion was raised

Dehradun News: पुलिस को दौड़ाते हैं चोर, खुद पहुंच गया चौकी फिर भी नहीं हुआ शक

Fri, 13 Oct 2023 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thieves chase the police, reached the post themselves, still no suspicion was raised

विज्ञापन
I- पुलिस करती पूछताछ तो 30 सितंबर को ही हो सकता था हत्याकांड का खुलासा
I

I
I

I- अगले दिन अन्य आरोपी को बिना पूछताछ के ही भेज दिया तस्करी में जेलI







चोर पुलिस को दौड़ाते हैं। तब कहीं जाकर पुलिस उन्हें पकड़ पाती है। ऐसा हम नहीं बल्कि पुलिस कहती है। एक स्कूटर चोरी करने वाला खुद चौकी पहुंच गया और चोरी के लिए माफी भी मांगी। फिर भी पुलिस उसकी मंशा पर शक नहीं कर पाई।



इतना कहने भर से ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसी तरह दूसरा आरोपी भी एकाएक 452 ग्राम गांजे की तस्करी में पकड़ा गया। माना जा रहा है कि यदि पुलिस इन दोनों से जरा भी शक के आधार पर पूछताछ करती तो घटना का खुलासा 30 सितंबर को ही हो गया होता।दरअसल, अपराधियों का पुलिस से बचने के लिए पुराने मामलों में जेल जाना नई बात नहीं है। पेशेवर अपराधी इस पैंतरे को अपनाते हैं। मगर, ऐसा सेटिंग गेटिंग से ही संभव हो पाता है। इस तरह खोज में लगी पुलिस फिर से न्यायालय के माध्यम से आरोपियों को हिरासत में लेती है।
विज्ञापन


यहां भी इन नए अपराधियों ने भी यह पुराना पैंतरा अपनाया और एक तो खुद चौकी पहुंच गया। पूछताछ में तमाम नए पुराने राज उगलवाने का दावा करने वाली पुलिस इस नए स्कूटर चोर से जरा भी बात न कर पाई। इसके गुडवर्क दर्शाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iअब कहा खुद पहुंचा, पहले दिखाई त्यागी रोड से गिरफ्तारीI

पुलिस का कहना कि आरोपी खुद चौकी पहुंचा और स्कूटर चोरी की माफी मांगी, लेकिन 30 सितंबर को पुलिस ने बताया था कि स्कूटर के मालिक मुकीम अहमद निवासी प्रिंस चौक ने 29 सितंबर को स्कूटर चोरी होने की शिकायत की। मुकीम ने पुलिस को बताया था कि उनका स्कूटर 27 को चोरी हो गया था। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी ऋषभ गुप्ता को त्यागी रोड से चोरी के स्कूटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब सवाल यह है कि जब पुलिस ने गुडवर्क करते हुए उसे त्यागी रोड से गिरफ्तार किया तो अब उसके खुद चौकी पहुंचने की बात कहां से सामने आई। या तो पहले कहानी कुछ और थी या अब बात कुछ और है। इससे कोतवाली पुलिस का मुकदमा दर्ज करने की तत्परता पर सवाल है। 27 सितंबर को चोरी हुए स्कूटर की मुकीम दो दिन बाद क्यों शिकायत करता। इसमें भी या तो पुलिस ने 27 सितंबर की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया या फिर स्कूटर और चोर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed