{"_id":"5cdee0c5bdec22070c090822","slug":"thief-theft-82-transformer-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते साल में चोरों ने हरिद्वार से 82 ट्रांसफार्मर, तार समेत लाखों के अन्य उपकरण किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते साल में चोरों ने हरिद्वार से 82 ट्रांसफार्मर, तार समेत लाखों के अन्य उपकरण किए पार
Sat, 18 May 2019 07:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 18 May 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
चोरों ने पिछले एक साल के भीतर हरिद्वार से 82 ट्रांसफार्मर, तार समेत लाखों के अन्य उपकरण पार कर दिए। चोरी गए ट्रांसफार्मरों की कीमत 65 लाख 41 हजार 320 रुपये आंकी गई है। मामले में प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने पुलिस महानिरीक्षक और एसएसपी को पत्र लिखकर ठोस कानूनी कार्रवाई की बात कही है। दूसरी ओर पुलिस उप महानिरीक्षक ने एसएसपी को पत्र लिखकर कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपीसीएल के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में बीते एक साल के भीतर 65 लाख 41 हजार 320 रुपये के 82 ट्रांसफार्मर, तार समेत लाखों के उपकरण चोरी हो गए। इससे न सिर्फ यूपीसीएल को लाखों की चपत लगी, वरन उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने चोरी की सूचना पुलिस महानिरीक्षक व एसएसपी को दी, लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने भी पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला और एसएसपी को पत्र लिखकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। दूसरी ओर पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने भी एसएसपी को पत्र लिखकर जल्द कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मराें की चोरी होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने बताया कि चोर ट्रांसफार्मर में इस्तेमाल होने वाले कॉपर व तेल के लिए चोरी करते हैं।
विज्ञापन