फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aasan Boating Centre is getting ready for tourists preparations to start boating from 15th October

Dehradun: पर्यटकों के लिए सज-धजकर तैयार हो रहा आसन बोटिंग केंद्र, 15 अक्तूबर से बोटिंग शुरू करने की तैयारी

Thu, 26 Sep 2024 11:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 11:34 AM IST
सार

आसन रामसर साइट में 15 अक्तूबर से बोटिंग शुरू करने की तैयारी है। पांच नई बोट बेड़े में शामिल होंगी बोटिंग केंद्र क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। यहां बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक पैडल बोट का लुत्फ उठाते हैं। 

विज्ञापन
Aasan Boating Centre is getting ready for tourists preparations to start boating from 15th October
आसन रामसर साइट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आसन रामसर साइट के किनारे बने गढ़वाल मंडल विकास निगम के बोटिंग केंद्र में इन दिनों आगामी सीजन की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। 15 अक्तूबर से बोटिंग शुरू करने की तैयारी है। इस बार के सीजन में पांच नई बोट केंद्र के बेड़े में शामिल किए जाने की योजना है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम का बोटिंग केंद्र क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। यहां बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक पैडल बोट का लुत्फ उठाते हैं। बरसात का मौसम अब अंतिम दौर में है। इसलिए केंद्र में पर्यटकों की आमद शुरू होने के हिसाब से आवश्यक इंतजाम शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगाई छू रही आसमान, दाल रोटी खाना भी नहीं आसान....खाद्य तेलों के दामों में भी भारी उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आसन रिजाॅर्ट के प्रबंधक प्रेम कंडारी ने बताया कि केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इसके अलावा खराब बोट व लाइफ जैकेट आदि को ठीक कराया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए इस बार पांच नई बोट भी केंद्र के बेड़े में शामिल किए जाने की योजना है। इससे बोट की संख्या पंद्रह हो जाएगी। उन्होंने बताया पर्यटकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास निगम का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed