फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inflation rising rapidly pulses flour prices of edible oils have also increased vegetables Uttarakhand News

Uttarakhand: महंगाई छू रही आसमान, दाल रोटी खाना भी नहीं आसान....खाद्य तेलों के दामों में भी भारी उछाल

Thu, 26 Sep 2024 03:10 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

महंगाई आसमान छू रही है। दाल रोटी खाना भी लोगों ने के लिए आसान नहीं रहा। सब्जियों के बढ़े हुए दाम पहले से ही परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Inflation rising rapidly pulses flour prices of edible oils have also increased vegetables Uttarakhand News
तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

अब दाल रोटी खाना भी सस्ता नहीं रह गया है। जहां एक ओर आटा और दालों के दामों में उछाल आया है। वहीं खाद्य तेलों की कीमतों में 30 से 40 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी होने से रसोई घर का खर्च बढ़ गया है। इसके साथ ही सर्दियों के सीजन की सब्जियों की आवक शुरू नहीं होने से सब्जी मंडी में भी कीमतें आसमान छू रही हैं।

विज्ञापन

रसोई के बजट पर चौतरफा मार पड़ रही है। अब दोगुने खर्च में भी रसोई का बजट हाथ नहीं आ रहा है। ऐसा इसलिए है कि दाल और आटे से लेकर सभी तरह के तेलो में 30 प्रतिशत तक भी वृद्धि हो चुकी है। बाजार में 15 दिन पहले तक सरसों का तेल 130 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। वह अब 157 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


चना दाल भी सौ के पार
इसी तरह रिफाइंड के दाम में भी 30 रुपये की बढ़ोतरी  हुई है। पहले 105 रुपये प्रति लीटर में मिल रहे रिफाइंड के दाम अब 132 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वनस्पति घी की बात करें तो इसके दाम भी 110 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 140 रुपये हो गए हैं। अब दालों की बात करें तो सबसे अधिक अरहर की दाल का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दाल भी पहले तक 180 रुपये प्रति किलो में बिक रही थी। जिसके दाम अब 200 रुपये तक पहुंच गए हैं। चना दाल भी सौ के पार पहुंच गई है। पहले 95 रुपये तक में मिल रही थी, अब इसके दाम 115 रुपये तक हो गए हैं। हालांकि मलका, मूंग और उड़द की दाल अभी स्थिर बने हुए हैं। आटे के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही दस किलो आटा पहले 380 रुपये तक में मिल रहा था। जो अब बढ़कर 400 रुपये के पार हो गया है।

शतक लगा रही सब्जियां, लोग परेशान

मंडी में जहां लहसुन के दाम 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं प्याज भी 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा आलू के दाम 40 रुपये तो गोभी 100 रुपये और शिमला मिर्च 100 रुपये, तुरई 70 रुपये, लौकी 80 रुपये, टमाटर 60 रुपये, खीरा 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: भारी बारिश...टिहरी, चमोली में नदियों का जलस्तर का बढ़ा, बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में बंद


 

कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी का तेलों के दामों पर पड़ा असर

आढ़त बाजार देहरादून के थोक व्यापारी विनोद कुमार गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से करीब 15 दिन पहले क्रूड ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि रिफाइंड ऑयल पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 35.7 प्रतिशत कर दी गई है। जिससे खाद्य तेलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed