फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   these cases not resolve by dehradun police

इसे कहते हैं पुलिस की असंवेदनशीलता की हद

Tue, 14 Jan 2014 09:36 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Jan 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
these cases not resolve by dehradun police

सुरक्षा जागरूकता शिविर में महिलाओं और लड़कियों के लिए मदद के दावे करने वाली देहरादून पुलिस असंवेदनशील नजर आती है।

विज्ञापन


पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'

इसकी पुष्टि इससे भी होती है कि इस साल घरेलू हिंसा के 159 और दहेज हत्या के 9 मामलों में पुलिस अब तक किसी को सजा नहीं दिला पाई है।

पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा
विज्ञापन


इनके अलावा भी महिलाओं के खिलाफ कई वारदातें हुईं हैं जिन पर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।

घरेलू हिंसा में नहीं मिला न्याय
घरेलू हिंसा के दर्ज 159 मामलों में से केवल 86 मुकदमों में ही पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल कर पाई है। 61 मामलों की विवेचना लंबित है।

पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू हिंसा का शिकार हुई 12 महिलाएं कहां हैं पुलिस को पता ही नहीं है। दहेज हत्या के 9 मामलों में छह में ही चार्जशीट लगी है। तीन की विवेचना चल रही है।

इन हत्याओं का नहीं हुआ खुलासा
राजेश शर्मा हत्याकांड : महिलाओं पर होने वाले जघन्य अपराधों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के मामले में भी पुलिस फिसड्डी साबित हुई है।


पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी डा. जेपी शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा (70) की 7 सितंबर 2013 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्यारे अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

नीरू सैनी हत्याकांड : राजेश शर्मा की हत्या के तीन दिन बाद ही 10 सितंबर को बदमाशों ने दिनदहाड़े तेगबहादुर रोड पॉश एरिया में ठेकेदार सतेंद्र सैनी की पत्नी नीरू सैनी (40) की हत्या कर दी गई। इस मामले में भी पुलिस अभी तक अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है।

गर्भवती युवती की सिर कटी लाश : बदमाशों ने गर्भवती युवती की हत्या कर उसकी लाश नग्न हालत में राजभवन के पास फेंक दी थी। 13 नवंबर को लाश बोरे में मिली। युवती और उसके पेट में पल रहे आठ माह के गर्भस्थ शिशु की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी में भी पुलिस संवेदनहीन नजर आ रही है।

गीता गुंसाई हत्याकांड : 21 अक्तूबर 2005 को श्यामपुर, प्रेमनगर निवासी गीता गुंसाई के परिजनों को पुलिस आज तक न्याय नहीं दिला पाई है। गीता का अधजला शव 23 अक्तूबर को गांव तल्ला नांगल में नहर से बोरी में मिला था।

अंशु नौटियाल हत्याकांड : वर्ष 2009 में बदमाशों ने डीएवी की छात्रा अंशु नौटियाल की हत्या कर शव डीएम आवास के बाहर फेंक दिया था। इतने सालों बाद भी पुलिस अंशु के हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है। जिस युवक को पुलिस ने हत्यारा बताकर पकड़ा था वह निचली अदालत से बरी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed