फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be special meetings and seminars in every district on Veer Bal Diwas.

Dehradun News: वीर बाल दिवस पर हर जिले में विशेष सभा और संगोष्ठी होगी

Sun, 21 Dec 2025 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
There will be special meetings and seminars in every district on Veer Bal Diwas.
- भाजपा दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाएगी। कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदेश और जिला टोलियों का गठन किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हम माता गुजरी और गुरु गोविंद सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने टीम का गठन किया है। जिसे प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत और सह संयोजक गुरविंदर सिंह चंडोक और बलजीत सोनी को दी गई है। वीर बाल दिवस के अंतर्गत हर जिले में एक विशेष सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन होगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों में साहिबजादों के बलिदान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करना और प्रत्येक जिले में प्रभात फेरी का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम स्थल पर पर प्रदर्शनी लगाकर साहित्य वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed