फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a dispute between the two sides of the same

Dehradun News: चहारदीवारी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sat, 09 Dec 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the two sides of the same
Iभीमावाला क्षेत्र का मामला, महिला समेत तीन लोग घायल, दो लोगों को किया गया रेफर
विज्ञापन

I

Iभूमि के लिए लंबे समय से चल रहा है विवादI

कोतवाली क्षेत्र के भीमावाला में भूखंड की चहारदीवारी को लेकर एक ही परिवार के दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। घटना में एक पक्ष के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के एक युवक का हाथ टूट गया। घायलों को उपचार और मेडिकल के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। पति-पत्नी की हालत गंभीर होने चलते उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।



जानकारी के अनुसार भीमावाला में एक परिवार रहता है। करीब दो महीने पूर्व परिवार के बीच भूमि का बंटवारा हुआ था। इसमें परिवार के छह भाइयों के पास बराबर की भूमि आई थी। बृहस्पतिवार रात को जनक सिंह और उनके पुत्र देवेंद्र सिंह ने अपनी भूखंड की चहारदीवारी कर दी। देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.00 बजे उसका चाचा चरण सिंह का बेटा शुभम भूखंड पर पहुंचा और दीवार को लात मारकर गिरा दिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया कि चाचा राधेश्याम और चाची श्वेता मौके पर बीच-बचाव के लिए आए। आरोप लगाया कि शुभम और उनके साथियों ने ईट और लाठी-डंडो से हमला कर चाचा-चाची को घायल कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस को दी तहरीर में घायल राधेश्याम ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान भीमावाला निवासी शुभम, हरवीर, अभिषेक ने ईंट और लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया। बताया कि तीनों ने उनकी पत्नी श्वेता के साथ भी मारपीट की। उधर, चरण सिंह की पत्नी अनीता ने बताया कि उसकी भूमि पर चहारदीवारी की जा रही थी। यह बात अपने घर वालों को बताने जा रही थी कि राधेश्याम, पवन, रामेश्वर, खेम सिंह, देवेंद्र, केशव, श्वेता, सरोज, रूमन उसका पीछा करते हुए घर तक आए। लाठी-डंडो के साथ घर में घुसकर झगड़ा करने लगे। पत्थरबाजी करते हुए उनके घर के शीशे तोड़ दिए। वहीं, अभिषेक ने राधेश्याम, पवन, रामेश्वर, खेम सिंह, देवेंद्र, केशव, श्वेता, सरोज, रूमन पर पथराव कर हाथ को चोटिल करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed