फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urmila named in case regarding offensive remarks

Dehradun News: नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी, उर्मिला नामजद

Mon, 14 Sep 2026 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Urmila named in case regarding offensive remarks
सोशल मीडिया पर नाबालिग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उर्मिला सनावर के खिलाफ पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई। इस मामले के साथ ही उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में दर्ज मामलों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले नेहरू कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ दो और डालनवाला थाने में एक मामला दर्ज है।पटेलनगर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री की प्रोफाइल फोटो को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी फेसबुक पर पोस्ट की गई। मामला यहीं नहीं रुका। उर्मिला सनावर के समर्थक ने फेसबुक पर नई आईडी बनाकर नाबालिग बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। टिप्पणी में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में उर्मिला सनावर के समर्थक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि फोन पर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी गई। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed