फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman Suspecting murder postmortem will be done after removing the body from the grave Dehradun Crime News

Dehradun: महिला की हत्या की आशंका, कब्र से शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम....सात दिन पहले हुई थी संदिग्ध मौत

Wed, 25 Sep 2024 09:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

सात दिन पहले महिला की संदिग्ध मौत हुई थी। मामले में गला दबाकर हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Woman Suspecting murder postmortem will be done after removing the body from the grave Dehradun Crime News
पुलिस - फोटो : istock

विस्तार

वसंत विहार क्षेत्र में गर्भवती महिला की हत्या की आशंका पर पुलिस कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी। हत्या का आरोप महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर है। सुसराल वालों ने मायके पक्ष को बताया था कि महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन उन्हें सूचना मिली कि महिला को गला दबाकर मारा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अब प्रशासन से अनुमति लेकर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि, सच्चाई का पता चल सके। इस मामले में मुमताज निवासी मोहल्ला मलकान बसी, किरतपुर, बिजनौर ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी फराह की शादी वर्ष 2011 में सलीम निवासी कांवली गांव, मनिहार मोहल्ला के साथ हुई थी।
विज्ञापन


सलीम सऊदी में रहा था और दो साल पहले ही लौटकर आया है। वह फराह को खर्च नहीं देता था। वह जो भी खर्च करती थी, उसकी मां ही उसे रुपये देती थी। आरोप लगाया कि फराह का ससुर, जरीफ, सास शहनाज, देवर शोएब, शाहरुख और फूफा सुहैल उसे लगातार परेशान करते रहते थे। सलीम को कई बार उन्होंने लाखों रुपये भी दिए थे। गत 18 सितंबर को रात एक बजे फराह के ससुराल वालों ने उनके दिल्ली के रिश्तेदार को बताया कि फराह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फराह के गले पर निशान
मुमताज के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा तो सलीम के फूफा ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें शक हुआ कि कुछ न कुछ फराह के साथ गलत हुआ है। इसके बाद उन्हें उन महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने फराह के शव को कब्रिस्तान ले जाने से पहले गुसल (स्नान) कराया था। उन महिलाओं ने बताया कि फराह के गले पर निशान था, जो कि किसी रस्सी का हो सकता है। उन्हें शक है कि उसका गला घोंटकर मारा गया है। फराह उस वक्त गर्भवती भी थी। लिहाजा, उसका बच्चा भी उसके साथ मर गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए दून से कर्णप्रयाग के बीच स्पीड तय, लगाए जाएंगे 200 बोर्ड

इस शिकायत पर पुलिस ने शक के आधार पर जरीफ, शहनाज, शोएब, शाहरुख और सुहैल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। लिहाजा, कब्र से शव निकालने की अनुमति के लिए जिला मजिस्ट्रेट को प्रार्थनापत्र दिया गया था। इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन की ओर से अनुमति दे दी गई है। इस प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार सदर को बतौर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed