फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a possibility of light to moderate rain in various

Dehradun News: गढ़वाल और कुमाऊं के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of light to moderate rain in various
Iदेहरादून में आज बारिश के नहीं हैं आसार, बादल रहने की मिलेगी गर्मी से राहतI
विज्ञापन




राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि राजधानी में बारिश होने के आसार नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को देहरादून में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने से राहत रही। हालांकि दोपहर बाद चटक धूप निकली।



मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर शनिवार को देहरादून में सुबह के समय बादल छाए रहने से राहत रही। लेकिन दोपहर को चटक धूप के चलते लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 26.4, मुक्तेश्वर में अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 14.6 और नई टिहरी में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed