फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft worth lakhs from retired teacher's house

Dehradun News: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Nov 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from retired teacher's house
जस्सोवाला गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में 28 अक्तूबर को लाखों की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेवानिवृत्त शिक्षक टोडर मल की पत्नी वती देवी (65) वारदात वाले दिन पर घर पर अकेली थीं। यहां वह बेटी और दामाद के साथ रहती हैं। बेटी दुकान और दामाद खेत में गए थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर सामान लेने चली गईं। जब लौटी तो उन्हें आंगन में युवक घूमता दिखाई दिया। पूछने पर युवक ने बताया उसका भाई उसे डंडा लेकर मारने दौड़ा था। उससे जान बचाकर वह आंगन में घुस गया। युवक ने बुजुर्ग महिला को बाहर जाने का कोई और रास्ता पूछा। बुजुर्ग महिला ने विश्वास में आकर उसे घर के अंदर से होकर पीछे के रास्ते से बाहर निकला दिया और धूप में बैठ गईं। जब कुछ देर बाद अंदर गईं तो दंग रह गई। अलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दो कमरों का समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना पर प्रधान प्रवीण सैनी वहां पहुंचे। महिला ने पूरी घटना बताई। जांच पड़ताल करने पर पता चला चोर करीब डेढ़ लाख की नकदी और लाखों की जेवर उड़ाकर ले गए। घर के बीच जेवर के खाली बॉक्स भी मिले थे। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed