फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in two shops, thieves took away Sherwani, coat-pants along with garland of notes

Dehradun News: दो दुकानों में चोरी, नोटों की माला सहित शेरवानी, कोट-पैंट ले गए चोर

Fri, 06 Dec 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Theft in two shops, thieves took away Sherwani, coat-pants along with garland of notes
I
विज्ञापन

II- पलटन बाजार में देर रात दो दुकानों से चोरी हुआ लाखों का सामान
I
I
I
I शहर के पलटन बाजार में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। एक कपड़े की दुकान से शेरवानी, कोट-पैंट और नकदी चोरी हुए हैं। दूसरी से लाखों रुपये के नोटों की माला चोरी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iबुधवार की देर रात चोरों ने पलटन बाजार और मच्छी बाजार में दो दुकानों को निशाना बनाया। मच्छी बाजार में पुनीत कुकरेजा की कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात को करीब तीन बजे पता चला कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। परिवार के साथ पहुंचे तो शटर खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो छह शेरवानी, 12 कोट-पैंट और 20 हजार की नकदी गायब मिली। वहीं, शहर कोतवाली के सामने चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के नोटों की माला चोरी कर ली।
विज्ञापन

I
Iचोरी की सूचना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed