फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in sweets and mobile shop, culprit captured in CCTV

मिठाई और मोबाइल दुकान में चोरी, करतूत कैमरे में कैद

Tue, 11 Feb 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theft in sweets and mobile shop, culprit captured in CCTV
देहरादून। पुलिस सक्रियता के बीच चोरों ने रविवार रात जोहड़ी और गुच्चू पानी चौक की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। घटनास्थलों के सीसीटीवी में दो बदमाशों की करतूत कैद हुई है। फुटेज के आधार पर राजपुर और कैंट कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। उधर इलाके के लोगों ने रात में गश्त न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

चोरी की पहली वारदात राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सुनील गुरुंग की मिठाई की दुकान में हुई। सीसीटीवी फुटेज में रविवार रात 1:05 बजे ताले तोड़कर दो चोर अंदर दाखिल होते दिख हैं। दोनों चोर करीब एक घंटे तक दुकान के अंदर रहे। 2:05 बजे सामान समेट कर दोनों पैदल ही रवाना हो गए। मिठाई विक्रेता सुनील सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। दुकान से 1500 रुपये के अलावा कुछ अन्य सामान चोरी हुआ है। सूचना पर पहुंची जाखन चौकी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। सामाजिक कार्यकर्ता एसपी शर्मा का कहना है कि पहले भी यहां कई चोरियां हो चुकी हैं। अधिकारियों से अनुरोध के बाद इलाके में पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

दूसरी चोरी जोहड़ी से करीब एक किलोमीटर दूर कैंट कोतवाली के गुच्चूपानी चौक पर संदीप रस्तोगी की मोबाइल की दुकान में हुई। शराब ठेके के सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल पर उन्हीं दोनों युवकों की उपस्थिति नजर आई, जो सुनील की मिठाई की दुकान की चोरी में शामिल थे। चोरों ने मोबाइल की दुकान में चोरी से पहले खंभे पर लगी बिजली लाइट को बंद कर दिया। इसके बाद कैमरे में उनकी करतूत नहीं आई। चोर यहां से आठ हजार रुपये की नकदी के अलावा मोबाइल, पावर बैंक आदि कीमती सामान ले गए। कैंट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसगुल्लों के डिब्बे छोड़ गए चोर
जोहड़ी गांव में मिठाई विक्रेता की दुकान के अंदर चोरों ने पहले भर पेट रसगुल्लों का स्वाद लिया। इसके बाद रसगुल्लों के दो डिब्बे भर लिए थे, लेकिन जाते समय चोर रसगुल्ले भरे डिब्बे दुकान के अंदर ही छोड़ गए। दुकान मालिक सुनील गुरुंग ने बताया कि काउंटर के अंदर से चोरों ने मिठाई खाई है। शायद चोर जल्दबाजी में मिठाई के डिब्बे ले जाना भूल गए।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed