{"_id":"5d78023d8ebc3e0149508c77","slug":"theft-in-eg-day-store-former-security-guard-arrested-dehradun-news-drn3192493122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईजी-डे स्टोर में चोरी, पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईजी-डे स्टोर में चोरी, पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। इंदिरानगर क्षेत्र में ईजी-डे में सोमवार रात हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ घंटे बाद ही पूर्व सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया। चोर ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात अंजाम दी थी, लेकिन चाल-ढाल से वह पकड़ में आ गया।
बसंत विहार थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी स्थित ईजी-डे स्टोर में सोमवार रात एग्जास्ट फैन की खिड़की से अंदर दाखिल होकर चोर ने साैंदर्य प्रसाधन और परचून के हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की नजर से बचने को आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। मंगलवार सुबह स्टोर खुला तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखे। इसी दौरान साफ हो गया कि चोर का हुलिया काफी हद तक यहां पर काम कर चुके सिक्योरिटी गार्ड हरिकेश निवासी नया नगर, जिला आजमगढ़ से मिलता है। फिलहाल हरकेश प्रेमनगर की मिट्ठी बेहड़ी इलाके में रहता है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पुलिस ने हरकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। बाद में चोरी का पूरा माल भी बरामद करा दिया। हरकेश को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।