फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft case in closed house at haridwar

चोरों ने बंद घर से उड़ाई लाखों की नगदी, तरीका देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Tue, 02 May 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो /अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
theft case in closed house at haridwar
chori - फोटो : amarujala

कनखल में चोरों ने एक और बंद मकान को निशाना बना डाला। कनखल में चोरों ने एक और बंद मकान को निशाना बना डाला। लेक‌िन चोरी का तरीका देखकर मौके पर पहुंची पुल‌िस भी दंग रह गई।

विज्ञापन



चोर खिड़की के पेंच खोलकर मकान में घुसे और नगदी, जेवर और एलईडी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बंद मकान की खिड़की खुली देखकर चौकीदार ने मकान मालकिन के बेटे को सूचना दी। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

 
कनखल की गुरुबख्श विहार कालोनी निवासी वीना बेन पटेल पत्नी स्व. बसंत भाई पटेल 21 अप्रैल को रिश्तेदारी में गुजरात गई थी। घर की देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने चौकीदार रघुनाथ और रवि को दी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदारों का कहना है कि वे पास के फ्लैट में सो गए। सोमवार सुबह खिड़की खुली देखी तो शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था। दोनों ने इसकी सूचना ज्वालापुर सुभाषनगर में रहने वाले वीना बेन पटेल के बेटे मयूर पटेल को दी।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

theft case in closed house at haridwar
cctv
मयूर ने मां के घर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। बंद मकान में चोरी की सूचना पर कनखल थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने दोनों चौकीदारों के साथ- साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। किसी ने भी मकान में चोर को घुसते हुए नहीं देखा।      

जांच में जुटी पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वीना बेन पटेल के बेटे मयूर पटेल की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोर को पकड़कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।      
     
कालोनी के बाहर ही मार्बल शोरूम      
वीना बेन पटेल के पति स्व. बसंत भाई पटेल का मार्बल कारोबार में नाम रहा है। उनका शोरूम गुरुबख्श विहार कालोनी के बाहर ही स्थित है। वीना बेन पटेल गुजरात जाने से पहले दो विश्वसनीय चौकीदारों को घर की देखभाल का जिम्मा देकर गई थी।

लेकिन दोनों ही पास के फ्लैट में सोने का दावा कर रहे हैं। पुलि चौकीदारों के दावे की पड़ताल भी कर रही है। पुलिस को शक है कि घटना में परिवार के किसी करीबी का हाथ भी हो सकता है। लिहाजा दूसरे एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed